Bihar

हमें नीतीश कुमार की कोई जरूरत नहीं, वो दबाव में बदल गए; बिहार सीएम पर बरसे राहुल गांधी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों का महागठबंधन जदयू अध्यक्ष के बिना राज्य में समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि (हमें) नीतीश जी की कोई ज़रूरत नहीं है। बिहार के पूर्णिया जिले के रंगभूमि मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे। बिहार में किसान आर्थिक अन्याय के शिकार हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश को ओबीसी, दलित, आदिवासियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों आदि की आबादी की सटीक संख्या निर्धारित करने के लिए एक्सरे की आवश्यकता है। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की यह पहली बड़ी रैली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को पूर्णिया पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्णिया नहीं पहुंच सके।

वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने कहा कि दृश्यता कम होने के कारण उनका (खड़गे का) विमान पूर्णिया हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सका। रैली को खड़गे ने अपने एक वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। सभा को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का काफिला रात्रि विश्राम के लिए निकटवर्ती अररिया में रुका था। एक दिन पहले उनकी इस यात्रा ने किशनगंज जिले से बिहार में प्रवेश किया था। अररिया से रवाना होने से पहले सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ शामिल स्वराज अभियान के संस्थापक योगेन्द्र यादव भी थे।

राहुल गांधी ने दो दिन पहले पाला बदलने वाले नीतीश कुमार की अब तक सीधे तौर पर आलोचना करने से परहेज किया था। राहुल गांधी को आखिरी बार पिछले साल बिहार में नीतीश कुमार द्वारा आयोजित भाजपा विरोधी दलों की बैठक में देखा गया था। हालांकि राहुल गांधी के करीबी सहयोगी और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कुमार पर तीखा हमला किया था और दावा किया था कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से उनके बाहर जाने पर विपक्षी गठबंधन के कई नेता राहत की सांस ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago