आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. देश के तमाम बड़े नेताओं और व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. पटना में इसे लेकर मीडिया ने जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या सीएम नीतीश और लालू यादव को आमंत्रण मिलता है, तो कार्यक्रम में जाना चाहिए तो उन्होंने कहा कि जरूर जाना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार जी राम के वंशज हैं और लालू प्रसाद यादव कृष्ण के वंशज हैं, तो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है उन्हें जरूर वहां जाना चाहिए
सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें जरूर वहां जाना चाहिए. हम तो कहेंगे कि एक बार राम मंदिर के इस कार्यक्रम में वह लोग शामिल हों जाए पूरी तरह से वह शुद्ध हो जाएंगे.
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हम तो सभी पार्टियों और सभी नेताओं से आग्रह करेंगे कि वह राम मंदिर के इस समारोह में शामिल हों. उन्हें भी फायदा होगा मन की शांति मिलेगी. विपक्षी दल के नेता जो प्रभु श्री राम को लेकर बोल रहे हैं, उन्हें भी मन की शांति मिलेगी.
वहीं, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बरुद्दीन अजमल के बयान कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समय मुसलमान यात्रा ना करें, इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के मुगल लुटेरे आए उन्हें भी अपनाया गया. अंग्रेज आए उन्हें भी सम्मान मिला. सनातन की परंपरा रही है कि हम सभी का सम्मान करते हैं और 400 साल बाद राम मंदिर बन रहा है, वहां सभी का स्वागत है. उन्हें समझना चाहिए की वो भी राम के पूर्वज हैं.
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…
समस्तीपुर : अगले 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा…
समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…
बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बोरज गांव में रामनवमी का उत्सव इस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…