Bihar

‘मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया..’ बिहार में कमरे में मिला कृषि पदाधिकारी का शव

बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार अपराह्न एक 27 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले की रहने वाली थीं और स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुत्री थीं।

सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं सृष्टि

सृष्टि कुमारी मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड के सहुली चट्टी स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने दी, जिसके बाद नगर थाना के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।

‘मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया’

पुलिस के अनुसार, दरवाजे पर हल्का सा धक्का देने पर वह आसानी से खुल गया, क्योंकि वह अंदर से लॉक नहीं था। अंदर देखा गया कि शव फंदे से लटका हुआ था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी पाया गया, जिसमें बड़े-बड़े और बेढंगे अक्षरों में लिखा था ‘मैं करना नहीं चाहती थी, हैंडल नहीं कर पाई। मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया।’ लिखावट को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि किसी शिक्षित व्यक्ति ने इसे लिखा हो।

एफएसएल की टीम जांच में जुटी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि सोमवार को जब सृष्टि कार्यालय नहीं पहुंचीं तो उनके महिला सहकर्मी से पूछताछ की गई। सहकर्मी ने सृष्टि से फोन पर बात की, तब उन्होंने बताया कि वे ट्रेन में हैं और सिवान आ रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से विभिन्न सैंपल एकत्र किए हैं। परिजनों ने शाम करीब 8 बजे सिवान अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मां ने बेटी का शव देखते ही चीख-चीखकर रोना शुरू कर दिया और कहा, ‘कल ही तो गांव से आई थी, रात में अच्छे से बात हुई थी। हमने सारा पैसा उसकी पढ़ाई में लगाया और एक अधिकारी बना दिया, लेकिन आज मेरी बेटी इस दुनिया में नहीं रही।’ भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

परिवार का कहना है कि सृष्टि ने कभी किसी प्रकार की मानसिक परेशानी या तनाव की बात नहीं की थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना की सूचना मिलते ही कृषि विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सृष्टि एक होनहार, मेहनती और जिम्मेदार अधिकारी थीं। उनके अचानक निधन से पूरे विभाग में शोक की लहर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

3 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

5 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

18 घंटे ago