Samastipur

समस्तीपुर के पटोरी स्थित AND कॉलेज में राज्यपाल ने किया इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन

समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने “2047 : विकसित भारत” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूरे महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सेमिनार में शिक्षा, इतिहास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय, जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह सहित कई शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज्यपाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटना से सड़क मार्ग द्वारा पटोरी पहुंचे, जहां आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

47 मिनट ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago