Samastipur

लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को धर दबोचा है जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और सीएसपी संचालक से लूटी गई टैब, बायोमेट्रिक मशीन, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पेन कार्ड बरामद किया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर के जगदीश पासवान उर्फ जितेंद्र पासवान और रोहित कुमार के रूप में हुई है जबकि तीसरे बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के मो. आबाब के रूप में हुई है। इस संबंध में एएसपी संजय पांडे का बताना है कि बंगरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अपराधी को धर दबोचा, जबकि दो मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस का बताना है कि इन अपराधियों के द्वारा ही 14 दिसंबर को शनिचरा हाट के पास सीएसपी संचालक से 1 लाख 71 हजार रुपये, एक टैब, बायोमैट्रिक मशीन, पेन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल की लूट की गई थी। गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ के आधार पर लूट गए टैब, मोबाइल, पेन कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। वहीं फरार दोनों अपराधी की पहचान कर उसके गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago