Bihar

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, मुखिया-सरपंच समेत इनकी बढ़ेगी सैलरी, जानें कब से मिलेगा लाभ

नए साल में बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन बढ़ोतरी का बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है. इसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद की. उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सम्माजनक वेतन बढ़ोतरी की जाएगी.

रविवार को पटना में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक अणे मार्ग में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने वेतन बढ़ोतरी का तोहफा देने की बात कही, जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों में ख़ुशी देखी जा रही है. मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी, इसके साथ ही सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में भी सम्मानजनक वृद्धि होगी.

सीएम से मुलाकात के दौरान राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी-अपनी समस्यायें रखीं. मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं.

वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया. पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आयीं.

Avinash Roy

Recent Posts

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

9 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

14 घंटे ago