Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में एक और कारनामा, घर के अंदर नकली Royal Stag और McDowell’s का हो रहा था प्रोडक्शन

बिहार में शराबबंदी के बावजूद इसकी तस्करी जारी है। ये बात किसी से लुकी-छिपी नहीं है। ट्रक के ट्रक शराब जब्त की जाती है। अब तो आलम ये है कि नामी ब्रैंड की होम प्रोडक्शन की जा रही है। मुजफ्फरपुर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। एक ही कमरे में प्रोडक्शन से लेकर पैकिंग तक का इंतजाम किया गया था। खास बात ये की चार दोस्तों का ग्रुप इसे कंट्रोल करता था, जिसमें एक ने शराब बनाने की स्पेशल ट्रैनिंग हैदराबाद में जाकर ली है। यहां Royal Stag और McDowell’s का नकली स्टीकर चिपकाकर शराब की होल सेल सप्लाई की जा रही थी।

नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब बेचने और बनाने के नए-नए तरीके माफिया अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में अवैध नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। अहियापुर थाना क्षेत्र में चल रहे इस अवैध शराब फैक्ट्री में रेड के दौरान भारी मात्रा में रैपर्स और केमिकल बरामद किया गया। मकान के एक कमरे में प्रोडक्शन से लेकर पैकिंग तक की जा रही थी।

अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में नकली शराब फैक्ट्री की सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो अधिकारी हैरान रह गए। एक मकान के अंदर धड़ल्ले से नकली शराब की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल और मशीन समेत कई चीजें बरामद की। मौके से चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया।

हैदराबाद में ट्रेनिंग और बिहार में प्रोडक्शन

पुलिस की रेड में शराब की बोतलों के साथ-साथ सैकड़ों बोतल तैयार अंग्रेजी शराब मिली। शराब की खाली बोतलों के साथ बोतलों पर चिपकाए जाने वाले रैपर जब्त किया गया। शराब बनाने के दौरान उसकी डेंसिटी नापने वाला लेक्टोमीटर को भी बरामद किया गया। इस मामले में पकड़े गए चारों युवकों में से एक ने हैदराबाद से शराब बनाने की ट्रेनिंग ली है।

शराब बनाने की ट्रेनिंग लेने के बाद वो बिहार आकर अवैध शराब निर्माण के काम में जुट गया। उत्पाद अधीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि गिरफ्तार चारों धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है कि वो लोग कब से शराब बना रहे थे। कहां-कहां इस शराब की सप्लाई करते थे। पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

9 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago