Bihar

नीतीश एनडीए में आते हैं, तो हमें ऑब्जेशन नहीं; दूसरी बार पलटी मार लें तो क्या दिक्कत: जीतन मांझी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हम के संस्थापक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को बीजेपी एनडीए में लेती है। तो हमें कोई ऑब्जेशन नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी बड़ी पार्टी है। वैसे भी लालू यादव तो नीतीश जी को पलटूराम का टाइटल दे चुके हैं। जब एक बार पलट कर अपना चरित्र समाज को दिखा चुके हैं तो दूसरी बार, तीसरी बार और चौथी बार पलटने में क्या दिक्कत है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में ये कह कर आए थे कि हम तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। ऐसा आश्वासन दिया था। लेकिन जब वो जीतन मांझी को बर्दाश्त नहीं कर सके तो कैसे संभव है कि वो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

जीतन मांझी ने कहा कि बीजेपी से नीतीश कुमार विचलित हैं। अब वो जगह ढूंढ रहे हैं। पहले उन्हें पीएम कैंडिडेट का सब्जबाग दिखाया गया। लेकिन पटना की विपक्ष की बैठक में ही जब लालू जी बोल दिए थे कि राहुल जी आप शादी करो हम लोग बाराती बनकर आंएंगे। तभी उन्हें समझ जाना चाहिए था। लेकिन नीतीश कुमार ने समझने में देरी कर दी। जीतनराम मांझी ने कहा है कि हमारी पार्टी को लोकसभा चुनाव में एनडीए में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी। पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने कोर वोटरों वाले निर्वाचन क्षेत्रों पर पार्टी मजबूती से दावा करेगी।

मांझी गुरुवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। वे नींव की ईंट की तरह हैं। समय बहुत कम रह गया है। एक-एक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर जुट जाना है। इससे पहले अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में एनडीए सभी 40 लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करेगा। पार्टी का बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में विस्तार हो रहा है। इसमें पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का तन-मन-धन लगा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के सामने कोई नहीं टिकेगा।

अधिवेशन को विधायक ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी ने भी सम्बोधित किया। संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सचिव राजेश पांडेय ने जबकि दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, राजेश्वर मांझी, राजन सिद्दीकी, देवेंद्र मांझी, शंकर मांझी, नीलेश सिंह, रंजीत चंद्रवंशी, दिलीप यादव उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago