Politics

बिहार में फिर होगी BJP-JDU की दोस्ती? नीतीश कुमार को लेकर बदले अमित शाह के तेवर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Amit Shah and Nitish Kumar: राजनीति में न तो दोस्त स्थाई होते हैं और न तो दुश्मन। बिहार में आने वाले समय में बीजेपी-जेडीयू की पुरानी दोस्ती देखने को मिल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के बयान ने इन अटकलों को हवा दे दी है। बिहार के झंझारपुर में हुई रैली के दौरान अमित शाह ने साफ-साफ कहा था कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने ही कहा है कि अगर प्रस्ताव आता है तो विचार होगा।

राजस्थान पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में अमति शाह से पूछ गया- पुराने साथी जो छोड़कर गए थे नीतीश कुमार आदि, ये आना चाहेंगे तो क्या उनके लिए रास्ते खुले हैं? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा- जो और तो से राजनीति में बात नहीं होती। किसी का प्रस्ताव होगा तो विचार किया जाएगा।

मांझी बोले- नहीं करेंगे विरोध

इस सबके बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) संस्थापक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में वापसी करते हैं तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने तंज भी कसा है। मांझी ने कहा, ”वैसे भी लालू यादव तो नीतीश कुमार को पलटूराम का टाइटल दे चुके हैं। जब एक बार पलट कर अपना चरित्र समाज को दिखा चुके हैं तो दूसरी बार, तीसरी बार और चौथी बार पलटने में क्या दिक्कत है।”

बीजेपी-जेडीयू के गठबंधन को लेकर अटकलों का बाजार तब गर्म हुआ जब हाल ही में नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। इसके बाद उन्होंने इंडिया गठबंधन में संयोजक पद का ऑफर भी ठुकरा दिया। पटना के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि आरजेडी से नजदीकी के कारण नीतीश कुमार ने ललन सिंह से उनका पद छीन लिया और खुद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

बेपटरी हो रही आरजेडी-जेडीयू की दोस्ती?

नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों और उनके पार्टी के नेताओं के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग को अब तक अंतिम रूप दे दिया जाना चाहिए था। उनका मानना है कि इसको लेकर आब देरी हो रही है जो कि ठीक नहीं है। इसके ठीक विपरीत लालू यादव से जब पूछा गया कि सीट शेयरिंग में देरी क्यों हो रही है? तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सीट शेयरिंग इतनी जल्दी नहीं होती है। साथ ही उनसे जब नीतीश कुमार की नाराजगी की बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे टाल दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

6 घंटे ago