Bihar

लालू यादव को बुला कौन रहा है, उनकी जगह राम मंदिर में नहीं; जेल में है, RJD चीफ पर बरसे सम्राट चौधरी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव नहीं जाएंगे। लालू ने खुद बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि उनको राम मंदिर में बुला भी कौन रहा है। लालू यादव की जगह राम मंदिर में नहीं है, उनकी जगह तो जेल में हैं। लालू यादव अपराध को बढ़ावा देते हैं। अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उनका भगवान के दरबार में क्या काम है।

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर दही-चूड़ा भोज में पहुंचे सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव का मतलब क्या है भष्ट्राचार के प्रतीक, आतंक के प्रतीक, गुंडों के प्रतीक। जो आदमी गुंड़ों को संरक्षण देता हो, उनका भगवान राम के दरबार में क्या काम?

बता दें कि लालू यादव से पहले भी आरजेडी के कई नेता राम मंदिर और बीजेपी के विरोध में बयानबाजी करते रहे हैं। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने तो इतना तक कह दिया था कि उनके सपने में राम आए थे। उन्होंने सपने में कहा था कि यह सब ढोंग कर रहा है। हम उस दिन 22 जनवरी को नहीं आएंगे। चार शंकराचार्य को भी सपने में राम जी आए हैं।

वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के किसी नेता द्वारा राम मंदिर को लेकर विरोध में बयानबाजी नहीं की गई है। जेडीयू के कई नेता और मंत्री ने निमंत्रण मिलने में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने की बात भी कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

25 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

51 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

17 घंटे ago