Bihar

ED वहीं जाती है जहां भ्रष्टाचार होता है… लालू और तेजस्वी से पूछताछ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. मंगलवार को ईडी पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछताछ कर रही है. इस दौरान ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि कार्यालय के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इधर, लालू-तेजस्वी के खिलाफ ईडी की जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ईडी वहीं जाती है, जहां भ्रष्टाचार होता है.

ईडी वहां जाती है जहां भ्रष्टाचार होता है : नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा कि कल ईडी ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की और आज तेजस्वी यादव से पूछताछ हो रही है, आखिर ईडी कहां जाती है? ईडी वहां जाती है जहां भ्रष्टाचार होता है और इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है. उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार ने नौकरी के बदले गरीबों से जमीन लेने का जो काम किया है, उसकी जांच तो होगी ही.

ईडी जांच से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं : नित्यानंद राय

विपक्षी नेताओं द्वारा भाजपा से बदले की भावना से ईडी जांच कराने के आरोप पर राय ने कहा कि भाजपा पर लगाये गये आरोप झूठे हैं. बीजेपी ने चारा घोटाले की फाइल नहीं खोली थी. जब चारा घोटाले का मामला सीबीआई को सौंपा गया, तब सत्ता में कौन था? जब एफआईआर दर्ज की गई तब सत्ता में कौन था? कांग्रेस थी, तो दोष बीजेपी को क्यों दिया जा रहा है? बीजेपी पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. ईडी एक स्वतंत्र जांच इकाई है और व अपना काम कर रही है. बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है.

लालू प्रसाद को भुगतना ही होगा करनी का फल : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने भी लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू यादव को अपनी करनी का फल भुगतना ही होगा. उन्होंने अपने पावर का हमेशा गलत इस्तेमाल किया और भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया. सभी को अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल मिलता है. लालू प्रसाद को भी उनकी करनी का फल मिल रहा है. मिश्र ने कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद ईडी को सहयोग नहीं कर रहे, इससे साफ है कि दाल में काला है. अगर इस मामले लालू ने कोई गुनाह नहीं किया, तो ईडी के सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए.

तेजस्वी यादव से ईडी कर रही पूछताछ

गौरतलब है कि ईडी के पटना कार्यालय में आज तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही है. लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए करीब 12 अधिकारियों की टीम दिल्ली ईडी मुख्यालय से सोमवार को पटना आई थी. जहां उन्होंने सोमवार को लालू यादव से करीब 10 घंटे लगातार पूछताछ की थी. उन्हें समय-समय पर खाना और दवाई भी दी जा रही थी. इडी ने पूछताछ में लालू प्रसाद से नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित करीब 60 से अधिक सवाल अलग-अलग तरीके से पूछे. लालू प्रसाद ने सभी सवालों का जवाब सोच-समझ कर दिये.

क्या है मामला

लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए 2004 से 2009 के बीच विभिन्न रेल मंडलों में जमीन लेकर कई लोगों को ग्रुप-डी में नौकरी दी गयी थी. नौकरी लेने वालों से जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम करवायी गयी थी. इडी ने पहले एक बयान में दावा किया था कि कात्याल इस कंपनी के निदेशक थे. कंपनी का पंजीकृत पता डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नयी दिल्ली है, जो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों का घर है.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago