रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार पर एक बार फिर शिकंजा कसता जा रहा है. लालू यादव के बाद आज मंगलवार को पटना स्थित ईडी दफ्तर में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ की जा रही है. तेजस्वी यादव के साथ राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम भी ईडी कार्यालय पहुंचा. तेजस्वी समर्थकों की भीड़ इतनी की उन्हें दफ्तर में घुसने में करीब 10-15 मिनट का वक्त लग गया.
इस दौरान राजद कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाते रहे. ईडी कार्यालय की सुरक्षा की भी बढ़ा दी गई है, सीआरपीएफ के जवानों ने ने आसपास के इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी है. वहीं इससे पहले सोमवार की सुबह 11 बजे जब लालू प्रसाद पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे.
उनके साथ उनकी बेटी सांसद मीसा भारती और अन्य राजद कार्यकर्ता थे. पूछताछ के दौरान मीसा भारती सहित अन्य लोग कार्यालय के सामने एक मंदिर में डेरा जमाये रहे. इडी ने पूछताछ में लालू प्रसाद से नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित करीब 60 से अधिक सवाल अलग-अलग तरीके से पूछे.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…