Bihar

बिहार: हाजीपुर में कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या हुई है. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना सराय थाना क्षेत्र के तेलिया सराय पेट्रोल पंप की है. बाइक सवार अपराधियों ने कोर्ट के मुंशी को बुधवार को गोली मार दी. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो चुके है. सिविल कोर्ट के मुंशी की हत्या हुई है. मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

यह पूरी वारदात जिले के हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के तेलिया सराय के पास की है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार

हाजीपुर में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि कोर्ट के मुंशी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोककर इनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बदमाश हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है. मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राज मंगल राय के बेटे रंजन कुमार के रुप में हुई है. यह सिविल कोर्ट में मुंशी थे.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

मुंशी अपने घर से कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी है. पहले से घाच लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार दो साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी. यह दो भाई में सबसे छोटे थे. इनका एक एक साल का बेटा भी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है. साथ ही मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

16 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago