Bihar

JDU विधायक गोपाल मंडल का नया बयान: नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट कराने के एक्सपर्ट हैं, शिक्षा मंत्री के बयान का भी किया समर्थन

बिहार में राजद कोटे के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर ने डेहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मंदिर जानेवाले लोगों को गुलाम बताया और घंटी बजाने पर विवादित बयान दिया। शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान को लेकर जदयू और कांग्रेस के कई नेताओं ने विरोध जताया है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री के विवादित बयान को जदयू के विधायक का समर्थन मिल गया है।

भागलपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुलकर गोपाल मंडल के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह पढ़े लिखे हैं। उन्हें पता है कि क्या बोलना है। ऐसा बोलने से क्या नुकसान हो सकता है। वोटों पर कितना असर डालेगा। इसके बाद भी अगर वह ऐसा बोलते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें पता होगा कि क्या सही है और क्या गलत है।

प्रधानमंत्री को बताया बम ब्लास्ट करनेवाला

गोपाल मंडल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में बम ब्लास्ट करवाते हैं। पटना आए थे रैली करने तो यहां बम ब्लास्ट करवा दिया। यही उन लोगों का काम है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान पर न सिर्फ जदूय, कांग्रेस ने आलोचना की है। बल्कि राजद की तरफ से यह बताया गया कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। पार्टी उनकी बातों का समर्थन नहीं करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago