Samastipur

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी, आठ घंटे तक विलंब से समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंच रही ट्रेनें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भीषण ठंड और घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां यातायात प्रभावित है। वहीं, शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पढ़ रहा है और राजधानी जैसी समय से चलने वाली ट्रेन भी घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की आवाजाही में देरी होने की वजह से रेल यात्री बेहाल हैं और उनको इस सर्दी में ट्रेनों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है।

कोहरे के कारण कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भी पैसेंजर ट्रेन की तरह चल रही है। इसकी वजह से अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से काफी विलंब से समस्तीपुर पहुंच रही है। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोहरे के धुंध के कारण ट्रेनों के परिचालन पर इसका प्रभाव काफी देखा जा रहा है। खासकर दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन काफी विलंब से हो रहा है। इसमें अधिकांश ट्रेन दो घंटे से लेकर 8 घंटे विलंब से समस्तीपुर स्टेशन पहुंच रही है।

बुजुर्ग यात्रियों की बढ़ी परेशानी

ठंड में बुजुर्ग एवं बच्चों के साथ-साथ खासकर बीमार व्यक्तियों को यात्रा करने के लिए स्टेशन पर घंटो ट्रेनो का इंतजार करना किसी सजा से कम नही है। ठंड व कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र के यात्री समय से पहले स्टेशन पहुच जाते हैं, लेकिन स्टेशन आने के बाद ट्रेनो के विलंब होने की जानकारी मिलती है। जिसके कारण इन यात्रियों को ठंड व पश्चिया हवा में प्लेटफॉर्म पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया।

7 घंटे विलंब से खुली अवध असम एक्सप्रेस

सोमवार को बरौनी से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे विलंब से समस्तीपुर स्टेशन पहुंची। जिससे दूरदराज से आए यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में समय काटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे देरी से समस्तीपुर पहुंची।

इसी तरह नई दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 5 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे, नई दिल्ली सहरसा वैशाली एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे, नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे विलंब से समस्तीपुर स्टेशन पहुंची। जबकि रविवार की रात बांद्रा बरौनी अवध एक्सप्रेस 8 घंटे विलंब से समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंची।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

4 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago