समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में सियासी भूचाल के बीच सीएम हाउस में नीतीश ने फहराया तिरंगा, अपने हाथों बांटी जलेबी

देश आज गणतंत्र दिवस की 75 में वर्षगांठ मना रहा है। इससे पहले बिहार का सियासी तापमान हाई है। लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार की सत्ता को लेकर पल-पल राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। बिहार की सियासत से दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने 26 जनवरी के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में झंडा उत्तोलन किया और अपने हाथों से लोगों को जलेबी खिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों के साथ देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 1950 में इसी दिन लागू हुआ जो हमें अपने देश में स्वतंत्रता पूर्वक और सम्मान के साथ जीवन बसर करने और अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप जीविका का अवसर और आजादी देता है। हमें इसे हर हाल में बचाए रखना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बिहार पुलिस की जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी के मौके पर जलेबी की मिठास से वहां मौजूद लोगों का मुंह मीठा कराया। सबने सीएम की जलेबी का स्वाद लिया। उसके बाद गांधी मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ झंडा तोलन के लिए रवाना हो गए। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी गांधी मैदान में उनके साथ मौजूद हैं।

IMG 20231027 WA0021

मुख्यमंत्री ने इससे पहले नीतीश कुमार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। प्रसिद्ध डॉक्टर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी ठाकुर एवं स्वच्छता अभियान के महानायक बिंदेश्वरी पाठक को पद्मभूषण से नवाजा गया है। इसके अलावे बिहार के कई गुमनाम विभूतियां को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री सम्मान दिया गया । नीतीश कुमार ने सब को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे हमारे राज्य का मान सम्मान बढ़ा है।

IMG 20240101 WA0037 01IMG 20230604 105636 460

दरअसल बिहार की राजनीति दो दिनों से बहुत गर्म है। कहा जा रही है कि कभी भी नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लालू कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की चर्चा जोरों पर है।

IMG 20240103 WA0099 01IMG 20240115 WA0021 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230818 WA0018 02