Bihar

रणजी ट्रॉफीः छत्तीसगढ़ के सामने बिहार की टीम 108 रन पर ढेर, 9 खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा नहीं कर सके पार

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में आज पहले दिन छत्तीसगढ़ के आगे बिहार की टीम बेबस नजर आई. टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद बिहार की टीम महज डेढ़ सेशन में 38.3 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई. बिहार की और से तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल रहे. छत्तीसगढ़ की ओर से तेज गेंदबाज रवि किरण ने 13 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.

सस्ते में आउट हो गयी बिहार की टीम:

बिहार की ओर से विपिन सौरव ने 46 गेंद में नौ चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली. विपिन सौरव और सकीबुल गनी के बीच 78 रनों की साझेदारी हुई. सकीबुल गनी ने 68 गेंद में 30 रन की पारी खेली. इनके अलावा बिहार के सभी बल्लेबाज छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे.

लंच के समय बिहार का स्कोर 97 रन पर 7 विकेट था. खराब रोशनी के कारण लंच के बाद खेल डेढ़ घंटे तक रुक रहा. रोशनी सही होने पर खेल जब दोबारा लंच के बाद शुरू हुआ तो बिहार की टीम अपने स्कोर में सिर्फ 11 रन का इजाफा कर पाई और 108 रन पर ऑल आउट हो गई.

अब गेंदबाजों से उम्मीद:

बिहार की टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकें. छत्तीसगढ़ की ओर से जेपी बट्ट ने छह ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. वासुदेव बर्थ ने 7.4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. पहले मुकाबले में मुंबई से करारी शिकस्त झेलने के बावजूद भी बिहार की टीम दूसरे मुकाबले में मजबूत नहीं दिखी. अपने घरेलू मैदान पर बिहार की टीम छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों के आगे ताश के पत्ते की तरह बिखर गयी. अब बिहार टीम को गेंदबाजों से उम्मीद है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

2 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago