Bihar

बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड का अलर्ट जारी, हिमालय में बर्फबारी से बढ़ेगा मौसम का कहर..

बिहार में ठंड के तेवर इन दिनों बेहद सख्त हैं. कई जिलों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे पिछले दिनों दर्ज किया गया. वहीं 25 से 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं. नये पश्चिम विक्षोभ के रूप में आ रहे इस मौसमी घटनाक्रम का बिहार के मौसम पर सीधा असर पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके प्रभाव से राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के एक नये दौर के शुरू होने के आसार हैं. आइएमडी के मुताबिक राज्य में 25 से 29 जनवरी तक भीषण ठंड की आशंका है.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी..

आइएमडी पटना ने बिहार के लिए सीवियर कोल्ड डे/ कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है. आम जन को ठंड से बचने के लिए आगाह किया है. इस समयावधि के बीच पड़ने वाली ठंड समान रूप से पूरे राज्य में पड़ेगी. आइएमडी ने बच्चों एवं बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी से राज्य में लगातार शीत दिवस की स्थिति बनी है. दरअसल राज्य में पड़ रही अभी तक की ठंड की वजह निचले क्षोभ मंडल में बर्फीली ठंडी पछुआ और उत्तर-पछु़आ हवा का प्रवाह है.

12 से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति

इधर बुधवार को राज्य में कई जगहों पर शीत दिवस की स्थिति बनी है. पटना, मुजफ्फरपुर, डेहरी, गोपालगंज, कैमूर, बक्सर, किशनगंज, पूसा/समस्तीपुर, जीरोदई/सिवान, पुपरी /सीतामढ़ी और वैशाली में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी. इसके अलावा करीब बारह से अधिक जिलों में कोल्ड डे रहा. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से नौ डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया.

बिहार के जिलों में तापमान

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान बक्सर में 11.3, डेहरी और कैमूर में 12.2, पुपरी में 12.4, मुजफ्फरपुर में 12.8, जीरादेई में 13, वैशाली में 13.4, गोपालगंज और पूसा में 13.6, पटना में 13.9 और किशनगंज में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 5.4 डिग्री सेल्सियस, बांका में 5.6 , सबौर और जीरादेई में 6-6 डिग्री, मोतिहारी और बक्सर में 6.6 और कैमूर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

विमान और ट्रेन सेवा बाधित

बिहार में कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवाएं भी बाधित हो रही हैं. राजधानी पटना के जेपी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को पहली उड़ान दोपहर के 12:30 बजे से शुरू हुई. वहीं पहली लैंडिंग सुबह के 11:35 से शुरू हुई. धुंध और खराब मौसम के कारण इंडिगो की तीन जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गयी. इसमें हैदराबाद, देवघर और रांची से आने और जाने वाली फ्लाइट शामिल रहीं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 11:30 बजे के बाद विजिबिलिटी एक हजार मीटर से अधिक हुई, इसके बाद विमानों का आगमन और प्रस्थान शुरू हो सका. पटना से उड़ान भरने और यहां आने वाले कुल 52 विमानों में से 21 विमान देर से आये और गये.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

1 घंटा ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago