Bihar

नए साल में नए रंग में दिखेगी बिहार पुलिस, हर जिले में बनेगी ड्रोन यूनिट, जानें क्या है पूरा प्लान

नए साल में बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक विशेष प्लान तैयार किया है. 2024 में इसे लागू भी कर दिया जाएगा. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. दरअसल बिहार पुलिस की यही योजना है कि राज्य में जल्द ही ड्रोन पुलिस यूनिट की स्थापना की जाए.

हर जिले में इसकी एक शाखा रहेगी, जहां जरूरत के अनुसार ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. बिहार एसटीएफ को इसके लिए नोडल एजेंसी भी बनाया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे आपराधिक वारदातों में कमी आएगी और कांडों का उद्घाटन करने में पुलिस को आसानी होगी. साथ ही ड्रोन की मदद से पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय भी मिल पाएगा. इसकी जानकारी बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपर पुलिस महानिदेशक जीएस गंगवार ने दी.

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि जिलो में ड्रोन की आवश्यकता के अनुसार खरीद की जाएगी. इसके लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर जिलों को निर्देश जारी किया गया है. जिलों को कहा गया है कि आवश्यक तैयारी करें और जरूरत के हिसाब से रिपोर्ट करें. ड्रोन पुलिस यूनिट के संचालन के लिए एसटीएफ को नोडल एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है. ड्रोन पुलिस यूनिट में आवश्यकता के अनुसार 250 ग्राम से लेकर 1.50 क्विंटल तक के ड्रोन का इस्तेमाल किया जाना है.

इसे दियारा इलाके से लेकर पहाड़ी क्षेत्र और दूसरे दुर्गम इलाकों में उपयोग में लाया जाएगा. ड्रोन पुलिस बेहतर तरीके से कम करें इसके लिए आवश्यक रिसर्च और ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की गई है. बिहार पुलिस ने तमिलनाडु, उत्तराखंड और एयर फोर्स ड्रोन के इस्तेमाल का खास तौर पर अध्ययन किया है, अभी एक्सपर्ट के माध्यम से और बाद में अधिकारियों को ट्रेनिंग देकर ड्रोन से बेहतर काम लिया जा सकेगा. एडीजी की मानें तो मिशन सुरक्षा के तहत इसका राज्य में इस्तेमाल किया जाना है.

दरअसल बिहार में जिस रफ्तार से आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हुई है, उसे गति से कांडों का उद्वेदन नहीं हो पाया है. केस के निष्पादन में देरी हो रही है और दुर्गम क्षेत्रो में अभियुक्त छिप जाते हैं जो एक अलग समस्या है. ड्रोन से उन्हें खोज निकाला जाएगा, साथ ही ड्रोन पुलिस जब सक्रिय हो जाएगी तो क्रिमिनल का मनोबल भी टूट जाएगा और बदमाशों की गुप्त योजनाओं पर पुलिस पहनी नजर रख सकेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago