Bihar

बिहार: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जला परिवार; प्रेग्नेंट पत्नी, पति समेत 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सोमवार की रात हुए हुए इस बड़े हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी समेत दो बच्चे भी शामिल हैं. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात जब नीरज पासवान उनकी पत्नी कविता देवी अपने दोनों बच्चे लव एवं कुश के साथ घर में सोए हुए थे उसी वक्त बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार के लोगों ने आग लगने के बाद घर से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वो बाहर नहीं निकाल पाए, जिससे सभी की जिंदा जलकर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान नीरज पासवान, उनकी पत्नी कविता देवी एवं दो पुत्रों 5 वर्षीय कुश एवं तीन तीन वर्षीय लव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नीरज पासवान की पत्नी कविता देवी गर्भवती थी और इसी महीने उनका प्रसव भी होने वाला था.

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गम में तब्दील हो गया है और लोग जिला प्रशासन से परिवार के सदस्यों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मृतक नीरज पासवान के पिता रामकुमार पासवान ने बताया कि वो दियारा में अपने खेतों की रखवाली के लिए रुके हुए थे और मंगलवार की अहले सुबह उन्हें इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद वो गांव पहुंचे.

मिली जानकारी के अनुसार नीरज पासवान राम कुमार पासवान के बड़े पुत्र थे और नीरज पासवान के अलावे राम पुकार पासवान के चार और पुत्र हैं लेकिन सभी अलग-अलग रहते हैं. एक साथ चार लोगों की मौत की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago