बिहार में शिक्षक भर्ती के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एक और पदों पर बहाली करेगा. इसके लिए कल, 15 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2024 है.
बीपीएससी ने ब्लॉक कृषि अधिकारी सहित कुल 1051 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों में कृषि उप निदेशक के 155 पद, सहायक निदेशक (कृषि इंजीनियरिंग) के के 19 पद, सहायक निदेशक (संयंत्र संरक्षण) के 11 पद और ब्लॉक कृषि अधिकारी के कुल 866 पद शामिल हैं.
आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
इन पदों के लिए आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में ग्रेजुएशन होना चाहिए. वहीं आवेदक की उम्र 21 वर्ष के 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एससी, एसटी सहित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है.
आवेदन फीस – सामान्य श्रेणी के लिए 750 रुपए, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्का निर्धारित किया गया है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है.
ऐसे करें अप्लाई
BPSC Recruitment 2024 notification
चयन प्रक्रिया
इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा कुल 400 नंबरों की होगी. एग्जाम का सिलेबस जारी कर दिया गया है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आयोग इंटरव्यू के लिए बुलाएगा.
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…