समस्तीपुर :- समसतीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा सीट से विधायक व शिक्षा मंत्री अलोक कुमार मेहता सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। वह विभाग के अपने कक्ष में आकर काम संभालेंगे। साथ ही वह विभाग के पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। मालूम हो कि शनिवार की शाम अधिसूचना जारी कर उन्हें शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। इससे पहले वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे।
बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री व जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद के कोटे के कौन मंत्री किस विभाग को देखेंगे, यह उस पार्टी के सप्रीमो ही तय करते हैं। प्रो. चंद्रशेखर का विभाग बदला है तो राजद के लोग ही हटवाये होंगे। अशोक चौधरी रविवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। राजद के तीन मंत्रियों को नये विभाग मिलने को लेकर पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया था।
अशोक चौधरी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार किया कि क्या अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके कहने पर कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने कटाक्ष भी किया कि क्या अब गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट देंगे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन हैं प्रशांत किशोर। हम उन्हें नहीं जानते हैं। बुहत लोग पार्टी में आते-जाते हैं, सब याद नहीं रहते हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…