Bihar

बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर इस तारीख तक रोक, पटना में अलर्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की 27 जनवरी तक छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और बेहद जरूरी अवकाश ही मंजूर किए जाएंगे। दरअसल अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा अलर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है। साथ 27 जनवरी तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी जिलों में अगले 48 घंटे के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध आचरण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीतामढ़ी, गया, पटना, पूर्णिया, नवादा, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर आदि जिलों में जिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राज्य के सभी शहरों में मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे है। जिसके मद्देनजर पटना जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। महत्वपूर्ण जगहों पर रविवार से ही चौकसी बढ़ा दी गई।

बिहार पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की एक कंपनी भी प्रतिनियुक्त की गई है। रैफ की तैनाती सर्वाधिक संवेदनशील इलाकों में की गई है। शहर के प्रमुख मंदिर और चौक-चौराहों पर 70 मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। सात सौ पुलिसकर्मी भी जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। राजधानी में खाजपुरा शिव मंदिर और डाकबंगला से ये शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

अधिकारियों के मुताबिक अयोध्या में होनेवाले समारोह को लेकर जिले में अलर्ट है। सभी थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, डीएसपी, एसडीएम और जिले के वरीय अधिकारियों को डीएम और एसएसपी की ओर से सतर्क रहने को कहा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष से जिले के प्रत्येक हिस्से से रिपोर्ट ली जा रही है। खासकर फुलवारीशरीफ, पटना सिटी और पटना सदर अनुमंडल के कई संवेदनशील इलाके पर विशेष नजर है। रैफ जवानों ने भी कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। पटना के महत्वपूर्ण मंदिर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, भिखमदास ठाकुरबाड़ी कदमकुआं, रामचौरा मंदिर मीठापुर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, राजवंशीनगर बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर, खाजपुरा शिवमंदिर पर विशेष तौर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

डाकबंगला, एक्जीविशन रोड, स्टेशन, आर ब्लॉक चौराहा, आयकर गोलंबर, सगुना मोड, हड़ताली मोड़ आदि जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश रौशन ने बताया कि थानाध्यक्ष क्षेत्र में गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में भी मजिस्ट्रेट रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजा जा सके। सभी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया। प्रमुख अस्पतालों में जिला प्रशासन ने 10-10 बेड सुरक्षित रखने को कहा गया है।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रामीण इलाकों में भी कार्यक्रम हो रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सचिवालय डीएसपी के नेतृत्व में गर्दनीबाग, सचिवालय, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। वहीं सदर डीएसपी अशोक सिंह के नेतृत्व में गर्दनीबाग सहित संबंधित थाना इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को देखते हुए सुरक्षा- व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने रविवार को शहर के विभिन्न थाना इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। वहीं अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

3 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

16 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago