Bihar

बिहार के 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बाबू राम बने मिथिला क्षेत्र के नये DIG, यहां देखें पूरी लिस्ट…

बिहार सरकार के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। पटना और मुजफ्फरपुर के आईजी बदले गए हैं। इसके अलावा छपरा, पूर्णिया, दरभंगा, बेगूसराय में डीआईजी भी तैनात किए गए हैं। जिन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उनमें बाबूराम, शिवदीप लांडे, राकेश राठी, मनोज कुमार, राशिद जमा, विकास कुमार शामिल हैं। इनमें से अधिकतर अधिकारियों का हाल ही में प्रमोशन हुआ था।

गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस सुनील कुमार को पटना अपर पुलिस महानिदेशक के पद से ट्रांसफर करके एडीजी विशेष शाखा में तैनाती दी गई है। आईपीएस राकेश राठी को पटना मुख्यालय में आईजी पद पर तैनात किया गया है। विनय कुमार को आईजी सुरक्षा लगाया गया है।

बाबूराम बने मिथिलांचल के डीआईजी 

इसी तरह कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को आईजी मुजफ्फरपुर लगाया गया है। डीआई गरिमा मलिक को आईजी पटना, डीआईजी प्रशासन विकास वर्मन को डीआईजी छपरा तैनात किया या है। वहीं सुरक्षा विशेष डीआईजी मनोज कुमार को डीआईजी सहरसा, सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार का पूर्णिया तबादला किया गया है। बेगूसराय के डीआईजी बाबू राम को मिथिला क्षेत्र दरंभाग भेजा गया है। विशेष शाखा के एसपी राशिद जमा को डीआईजी बेगूसराय के पद पर तैनात किया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का प्रमोशन हुआ। आईपीएस शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक को आईजी पद पर प्रमोट किया गया था। इसके अलावा राशिद जमां को भी डीआईजी पद की प्रोन्नति मिली। प्रमोशन का लाभ इन अधिकारियों को 1 जनवरी से दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

23 घंटे ago