Bihar

बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी

बिहार की राजधानी पटना में सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. घटना पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां घायल पुलिसकर्मी किराए के मकान में रहते थे. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वो पटना के सिविल कोर्ट स्थित स्पीडी ट्रायल में पदस्थापित हैं.

सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोलीः

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह सब इंस्पेक्टर के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई. इसके बाद घर के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची हवाई अड्डा थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को गंभीर अवस्था में पटना के पारस में हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

औरंगाबाद के रहने वाले हैं रसीम रंजन:

सब इंस्पेक्टर रसीम रंजन मूल रूप से औरंगाबाद के देव के रहने वाले हैं, वो कुछ दिनों से काफी परेशान थे. बताया जा रहा है कि गांव में किसी लड़ाई झगड़े के केस में उनका नाम दे दिया गया था, जिसके कारण वो डिप्रेशन में रह रहे थे और अचानक आज सुबह अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली है.

डिप्रेशन में थे सब इंस्पेक्टरः

सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है जो आईजीआईएमएस अस्पताल के पास किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने बताया है कि वो कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे. पारिवारिक विवाद के किसी कांड में उनका नाम थाने में अंकित कर दिया गया था, जिसको लेकर वो काफी परेशान चल रहे थीं. मामले की तफ्तीश की जा रही है.

“उनके घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है और बेहतर इलाज के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही है. पारिवारिक विवाद में उनका नाम थाने में दर्ज था, जिसे लेकर वो डिप्रेशन में थे”-सुशील कुमार, सचिवालय डीएसपी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago