Bihar

जांच के नाम पर स्कूल में बेंच-डेस्क पर बैठकर मटन पार्टी कर रहे BEO साहब; केके पाठक के आदेश का उड़ रहा मजाक

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मजाक बना रहे हैं। स्कूल में निरीक्षण के नाम पर मटन पार्टी कर रहे हैं। मामला भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलबारा का है। स्कूल में शिक्षक और बीईओ को मटन पार्टी में शरीक देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में प्रतिदिन पदाधिकारी की मिलीभगत से मटन पार्टी चलता है। इससे विद्यालय के बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है और शिक्षक मटन खा रहे हैं। दूसरी ओर विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षकों से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट हो रही है। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों की पढ़ाई की क्या उम्मीद की जा सकती है। सूचना पर मौके पर सन्हौला पुलिस दल बल के साथ विद्यालय परिसर पहुंची और मामला को शांत कराया।

वहीं बीईओ यजेश्वर पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। कुछ शिक्षक ने मुझे खाने के लिए कहा तो हम मटन चावल खाने लगे, किसी ने इसका वीडियो बना लिया। विद्यालय में शिक्षक अपने पैसे से पार्टी कर रहे थे।

इस संबंध में सन्हौला थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शिक्षक के मौखिक बात एवं विद्यालय की बिगड़ी विधि व्यवस्था को देखकर पुलिस गई थी, मामले की जांच हो रही है। इस संबंध में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।

पूर्व प्रधानाध्यापक शीला कुमारी ने बताया कि प्रभार लेनदेन को लेकर हो रहे विवाद में बुधवार को वर्तमान प्रभारी ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। जिसकी शिकायत सन्हौला पुलिस से की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago