Bihar

बिहार: हवाई जहाज सड़क पर फ्लाईओवर के नीचे फंसा, अजीब नजारा देखने को लगी भीड़

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के पिपराकोठी चौक पर हवाई जहाज को लेकर जा रहा लॉरी ओवरब्रिज के नीचे फंस गया. इसके बाद एनएच 28 पर जाम लग गया. लगभग दो घंटे तक आवाजाही बाधित रहा. दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. ओवरब्रिज के नीचे प्लेन के फंसने की खबर सुनकर आसपास के लोग उसे देखने के लिए दौड़कर पहुंचे. लोग, उसकी तस्वीर उतारने और सेल्फी लेने में व्यस्त रहे.

कैसे फंसा ट्रक:

मिली जानकारी के अनुसार हवाई जहाज को किसी व्यवसायी ने मुंबई में हुई नीलामी में कबाड़ के रूप में खरीदा था. मुंबई से असाम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था. पिपराकोठी में एनएच 28 पर गोपालगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है. हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवरब्रिज के नीचे से निकल रहा था, उसी दौरान वह ओवरब्रिज के नीचे जहाज का उपरी हिस्सा फंस गया.

ऐसे निकाला गया ट्रकः

ड्राइवर ने लॉरी को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा. थोड़ी देर में ही एनाएच 28 पर जाम लग गया. हवाई जहाज लदा ट्रक के फंसने और जाम लगने की सूचना पर पिपराकोठी थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद लॉरी के सभी चक्कों का हवा निकाला गया. जिससे उसकी ऊंचाई कुछ कम हुई फिर हवाई जहाज समेत लॉरी को बाहर निकाला गया. उसके बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम को समाप्त करवाया.

“कबाड़ का हवाई जहाज एक बड़े ट्रक लॉरी से आसाम ले जाया जा रहा था. ओवरब्रिज के नीचे लॉरी का ऊपरी हिस्सा पुल से सट गया. ट्रक के सभी पहियों का हवा निकालकर उसे बाहर निकाला गया. अब एनएच पर यातायात सामान्य हो गया है.”– मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

31 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

58 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago