Bihar

बिहार: बीच सड़क पॉलिटेक्निक छात्रों का तांडव; बाराती बस पर बरसाए पत्थर, बारातियों को पीटा

बिहार के दरभंगा में पॉलिटेक्निक छात्रों का हंगामा देखने को मिला. जिले के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत कदिराबाद स्थित पॉलिटेक्निक छात्रों ने बारात को लेकर जा रही बस को जबरदस्ती रोक कर, बस में घुसे और बारातियों के साथ मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ की. इस दौरान उपद्रवियों ने बीच-बचाव करने आए वहां से गुजर रहे लोगों के साथ भी मारपीट की.

बस में तोड़फोड़ का कारण:

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस से एक पॉलिटेक्निक छात्र को धक्का लग गया था, लेकिन छात्र को कुछ नहीं हुआ. जिसके बाद वह छात्र होस्टल गया और 50 से ऊपर अपने होस्टल के छात्रों के साथ हाथों में लाठी-डंडा लेकर कदिराबाद चौक पहुंच गए और बस को रोककर बारातियों को पीटने लगे.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस:

मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति का सर फट गया है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बस में तोड़ फोड़ व मारपीट की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने लगी. वहीं मौका का फायदा उठाकर उपद्रवी छात्र फरार हो गये. घटना के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर मामले को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

घायल का बयान:

घटना में घायल रवि कुमार ने बताया कि घर से निकलने के दौरान उन्होंने देखा कि पॉलिटेक्निक के छात्र बारात की बस को रोककर मारपीट कर रहे हैं. तभी वहां मौजूद वेलोग बीच बचाव करने गए. तभी कुछ युवकों ने रॉड से उनके सर पर पीछे से वारकर उन्हें घायल कर दिया, जिसमें उनका सर फट गया और वे वहीं बेहोश हो गए.

“हमलोग बस के लोगों को और पॉलिटेक्निक वालों को छुड़वा रहे थे. उसी वक्त कॉलेज से 50 से 60 लड़का आया और पीछे से रॉड से मारकर घायल कर दिया. हम वहीं पर बेहोश हो गए. कुछ लोगों के द्वारा हमें हॉस्पिटल में लाया गया. बस कदिराबाद से बारात के लिए निकली थी. बारातियों को भी मारा गया है.”–रवि कुमार, घायल

“पुलिस को आते देख सभी उपद्रवी छात्र वहां से फरार हो गए. आक्रोशित स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया जा रहा है. मारपीट व हंगामा के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है. जांच पड़ताल चल रही है. अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद लॉ एंड ऑर्डर से मजाक करने वालों पर कारवाई की जाएगी.”– मदन प्रसाद, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक पर पिस्टल तानकर की कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; खोखा बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…

5 मिनट ago

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

7 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

9 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

20 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

21 घंटे ago