बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों एक्शन मोड में है। पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार की तबीयत खराब थी जिससे वह किसी कार्य में शामिल नहीं हो पा रहे थे। वहीं तबीयत ठीक होते ही सीएम एक्शन में आ गए हैं और लगातार राज्यों का दौरा कर उन्हें कई सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम बिहटा स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। सीएम नीतीश के उद्घाटन के बाद इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।
ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ , मनेर विधानसभा पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी भी मौजूद थे। ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों का मुआयना भी किया। दरअसल, सीएम ने बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कम्पनी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस कंपनी के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। साथ ही बिहटा के सिकंदरपुर में प्लग एंड प्ले शेड का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया है।
वहीं बिहटा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण जाएंगे। जहां वह स्थित केसरिया में पर्यटकीय सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केसरिया स्तूप के स्दृष्य आठ संरचनाओं का निर्माण कराया जाना है। जिसकी आधारशिला 19.77 करोड रुपए की लागत से रखी जाएग।
मालूम हो कि, पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट विजिटर सेंटर और कैफेटेरिया जी प्लस वन भवन का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन नीतीश कुमार मंगलवार को करेंगे। 6.90 करोड़ की लागत से टूरिस्ट विजिटर सेंटर और कैफेटेरिया बना है।
लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…
लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…
समस्तीपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति को लेकर…