Bihar

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का भी नाम नहीं आया काम; दबंग दरोगा से साइड मांगना नित्यानंद राय के ड्राइवर को पड़ा महंगा, बेरहमी से पिटाई

बिहार पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। युवक का सर फट गया और सर पर गहरे जख्म हो गए। जिसके कारण युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां युवक का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा कि, पासिंग मांगने पर दारोगा जी इतना आग बबूला हो गए की उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक सहदुल्लापुर गांव निवासी चन्दन कुमार बताया गया है। जो की अपने घर सहदुल्लापुर से जदुआ आ रहा था कि तभी कर्णपुरा चौक के पास जाम लगा हुआ था। जहां जख्मी युवक ने साइड होने पर पासिंग मांगा तो दारोगा जी आग बबूला होकर उसके गाड़ी का चाभी छीन कर पिटाई कर दिया।

घायल ने बताया कि जाम लगा हुआ था तभी गंगाब्रिज थाना में तैनात एसआई अरविंद दारोगा जी आ रहे थे। उनको बांय में चलें जाने के लिए बोलें थे। तभी वे बांया में नही जाकर मेरे बुलेट बाइक के सामने गाड़ी लगाकर उतर कर आए और मेरे गाड़ी का चाभी छीन लिए और गाड़ी को साइड में लगवा कर कुछ लोगों को बुलवाकर मारपीट करने लगा।

उसने बताया कि जदुआ से अन्दर कर्णपुरा अंडर ग्राउंड में ले जाकर मंत्री जी के घर के पास मारा हैं। जख्मी युवक ने बताया कि वह विधायक और मंत्री के साथ में रहता है। और मंत्री का गाड़ी चलाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

16 घंटे ago