Bihar

चाय पिलाने वाले ऑफिस बॉय और ड्राइवर ने ही रची थी ‘साहब’ के अपहरण की साजिश, फिरौती में मांगे 5 करोड़, साथी समेत गिरफ्तार

बिहार के वैशाली में शिक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी उदय कुमार उज्जवल के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि उनके ऑफिस बॉय ने ही इस अपहरण की साजिश रची थी और फिरौती के तौर पर 5 करोड़ रुपये मांगे थे.

आरोपी आफिस बॉय ने अधिकारी के ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही बॉस को किडनैप करने की योजना बनाई थी. पुलिस ने ऑफिस बॉय और ड्राइवर सहित 4 किडनैपरों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल 3 दिन पहले हाजीपुर में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी उदय कुमार उज्जवल का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था जब वो अपनी गाड़ी से हाजीपुर से पटना लौट रहे थे. किडनैप हुए अधिकारी, वैशाली के शिक्षा महकमे में बड़े पद पर तैनात थे.

16-17 दिसंबर की रात हाजीपुर के अपने कार्यालय से पटना (घर) जाने के दौरान सोनपुर के लालू प्रसाद यादव चौक पर किडनैपरों ने अधिकारी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका, ड्राइवर को गाड़ी से उतारा, अधिकारी को गाड़ी सहित अगवा कर लिया था.

सोनपुर में बाइक पर सवार 6 किडनैपरों ने जिला कार्यक्रम समन्वयक उदय कुमार उज्जवल की सरकारी गाडी को रोका, ड्राइवर को पीट कर भगा दिया और उनकी ही गाड़ी में उन्हें बिठा कर रात भर हाजीपुर और सोनपुर घुमाते रहे. किडनैपर इस अधिकारी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड कर रहे थे.

अधिकारी की किडनैपिंग और फिरौती की खबर के बाद वैशाली और छपरा पुलिस हरकत में आई. नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू की गई. अधिकारी को लेकर घूम रहे किडनैपरों की गाड़ी हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में एक नाले में जा फंसी जिसके बाद मौका देखकर अधिकारी भाग निकले.

चाय पिलाने वाला ऑफिस बॉय निकला मास्टरमाइंड

FIR के बाद तफ्तीश में हैरतअंगेज खुलासा हुआ और अधिकारी का ऑफिस बॉय और ड्राइवर किडनैपिंग का मास्टरमांइड निकला है. अधिकारी के ऑफिस में सुबह 9 से 5 बजे तक चाय बनाने और साहब को पिलाने के लिए तैनात आफिस बॉय ने ही इसकी पूरी प्लानिंग की थी. वहीं अधिकारी ने बताया कि उन्हें अगवा करने के बाद आरोपियों ने बेहोश करने की कोशिश की लेकिन वो मौका देखकर भाग गए.

इस मामले को लेकर सारण के एसपी गौरव मंगला ने कहा कि 16 – 17 दिसंबर की रात को सोनपुर थाने में फिरौती हेतु अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. एक सरकारी अधिकारी उदय कुमार उज्जवल जब हाजीपुर से पटना लौट रहे थे तो सोनपुर में बीच रास्ते में कुछ अपराधियों द्वारा उनका गाड़ी सहित अपहरण कर लिया गया गया था.

उन्होंने कहा, सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में उनका पीछा किया. इस दौरान जिस अधिकारी को अगवा किया गया था वो रास्ते में मिल गए. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

11 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

12 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

22 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago