Bihar

बोधगया में Nitish Kumar ने दलाई लामा को भेंट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा, महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर पटना हुए रवाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को बोधगया के प्राचीन तिब्बती मंदिर पहुंचे। बोधगया में उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करने के बाद महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मोक्ष और ज्ञान की भूमि इंटरनेशनल गया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से बोधगया में महापावन दलाईलामा से मुलाकात करने गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बोधगया पहुंचे। अपने संक्षिप्त दौरे पर मुख्यमंत्री तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास स्थान पर मिले।

इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक वार्ता हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस पटना के लिए रवाना हो गए।

दलाई लामा से मुलाकात के दौरान सीएम ने उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इसके साथ ही बौद्ध मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने विश्वधरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन किया।

जिला पदाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने बताया था मुख्यमंत्री प्राचीन तिब्बती मोनिस्ट्री में महापावन दलाईलामा से मिलेंगे। उनसे आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर जाएंगे। जहां मंदिर भ्रमण, पूजा-अर्चना करेंगे।

मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद गया एयरपोर्ट से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम ने बताया कि सीएम के आगमन का समय स्पष्ट नहीं है। बता दें कि सीएम सुबह करीब 11.45 बजे गया एयरपोर्ट पर पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago