साहित्यकार प्रो डा. बासुकीनाथ को मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा के बाद बधाइयों का तंता लगा हुआ है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामऩाएं दी है.
सीएम नीतीश कुमार ने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह बिहार के लिये बेहद ही गौरव की बात है.बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि बिहार से ताल्लुक रखनेवाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर संपूर्ण बिहारवासियों को गर्व है. बताते चलें कि साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023 के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की घोषणा की है. मैथिली भाषा के लिए प्रो.डा. बासुकीनाथ झा को उनके निबंध संग्रह ”बोध -संकेतन” के लिये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.
गौरतलब है कि प्रो.झा मगध विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे. वहां से सेवा निवृत्ति के बाद साहित्य सृजन में लगातार लगे हुए हैं. वे कई मैथिली साहित्य और साहित्यिक संस्थानों से जुड़े हुए हैं.
मूलत: बिहार के समस्तीपुर जिले के पटसा के रहने वाले प्रो. झा को इससे पहले भी बिहार सरकार द्वारा ग्रियर्सन पुरस्कार,अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट के मैन ऑफ द इयर पुरस्कार और मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. ”बोध -संकेतन” मुख्य रूप से उनके द्वारा विभिन्न किताबों के लिये लिखे गये भूमिका का संकलन है.
साहित्य अकादमी सम्मान 24 भाषाओं में दिया जाता है. पुरस्कार अगले वर्ष 12 मार्च 2024 को कमानी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे. साहित्यकारों को एक लाख रुपये की धनराशि, उत्कीर्ण ताम्रफलक और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. ये पुस्कार एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए हैं.
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…