Bihar

रूठे नीतीश को मनाने में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी ने किया फोन; खड़गे के नाम से हैं नाराज

राहुल गांधी ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान लिए गए फैसलों पर चर्चा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह कांग्रेस की तरफ से उन्हें मनाने का एक प्रयास है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के द्वारा इंडिया की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने से नीतीश कुमार नाराज हैं।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार और राहुल गांधी ने ने विपक्ष की बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करने पर बात की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया है कि इंडिया गठबंधन में उनकी अहम भूमिका होगी। सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर फैसला जल्द लिया जाएगा।

इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार किसी से नाराज नहीं हैं और विपक्ष एकजुट है। लालू यादव ने कहा, “बैठक के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने एक और कहानी गढ़ दी कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार एक-दूसरे से नाराज हैं। यह सच नहीं है। हम एकजुट हैं और हम बिहार में एक साथ लड़ेंगे।”

उन्होंने कहा, “जहां तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात है तो हर कोई इसमें नहीं जाएगा। जो लोग मीडिया के सामने बोलना चाहते हैं, वे वहां गए और हर कोई नहीं।” लालू यादवे ने कहा, “इंडिया गठबंधन की बैठक सही मानसिकता के साथ संपन्न हुई। वहां सभी ने एकता दिखाई। सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को तीन सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा और हम बीजेपी को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे।”

सूत्रों ने यह भी बताया है कि राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार करने पर भी बात की। आपको बता दें कि यह काफी दिनों से लंबित है। कांग्रेस के हिस्से में कैबिनेट की एक या दो पद और जाने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago