Bihar

कश्मीर के पूंछ में बिहार के लाल चंदन कुमार आतंकवादी हमले में हुए शहीद, एक साल पहले ही हुई थी शादी; पूरे गांव में शोक का माहौल

जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में अपने पांच साथियों के साथ बलिदान को प्राप्त हो गए हैं। नवादा की माटी के लाल चंदन कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए तीन अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है।

नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानो में चंदन कुमार दूसरे नंबर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। जबकि एक वर्ष पहले इनकी शादी धूमधाम से हुई थी।

गुरुवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे

बता दें कि पुंछ जिले में गुरुवार को घने जंगल के बीच से गुजर रहे सेना के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

12 घंटे ago