Bihar

नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनते ही बीजेपी में हलचल तेज, सम्राट, गिरिराज समेत कई नेताओं की पटना में बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू का अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। बिहार बीजेपी ने शनिवार को पटना में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की। इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वैसे तो इस बैठक की तारीख कुछ दिनों पहले ही तय हो गई थी। मगर जेडीयू नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद इस बैठक के आयोजन से सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। बीजेपी नेताओं की इस बैठक में आगामी चुनाव के अलावा अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बिहार में अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में शनिवार को प्रदेश नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पार्टी के अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। अयोध्या में राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके बाद दो महीने तक बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी लोगों को अयोध्या ले जाएगी और राम मंदिर के दर्शन कराएगी।

बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से नए साल में लवकुश रथयात्रा भी निकालने वाली है। इसकी शुरुआत 2 जनवरी को पटना से होगी। इसके जरिए बीजेपी लवकुश वोटबैंक को साधने की कोशिश करेगी। इसका नारा सबके सिया, सबके राम रखा गया है। जेडीयू के वोटबैंक में सेंधमारी के लिए बीजेपी ने यह प्लान बनाया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही जेडीयू की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जेडीयू के अध्यक्ष बन गए। जेडीयू नेतृत्व में हुए बदलाव पर विपक्षी दल बीजेपी पूरी नजर बनाए हुए है। चर्चा है कि नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी नेताओं की चिंता बढ़ गई है। जेडीयू के खिलाफ बिहार बीजेपी अपनी चुनावी रणनीति को और धार देने में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago