Bihar

अपराध और अपराधियों की सूचना देने के लिए इस टोल फ्री नंबर को सेव कर लें, बिहार पुलिस तुरंत लेगी एक्शन

बिहार में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नीतीश सरकार एक्टिव मोड में रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन पुलिस के आला अधिकारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश देते रहते हैं। इस बीच राज्य में बिहार में हत्या, रेप और लूट जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 14432 जारी किया गया है।

बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ अब तेजी से एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए आमजनों से सहयोग करने की अपील पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक बार फिर से की गई है और पुलिस मुख्यालय स्तर पर 14432 टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति किसी भी बड़े आपराधिक घटना की सूचना या जानकारी इस टॉल फ्री नंबर पर दे सकेत हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। हां अगर वो अपनी सटीक सूचना के बाबत इनाम पाना चाहेंगे तो उन्हें जब बिहार पुलिस के द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। तब उनके नाम की घोषणा भी की जाएगी।

बताते चलें कि यह टॉल फ्री नंबर दूरसंचार विभाग संचार मंत्रालय भारत सरकार से पत्राचार करने के बाद संचार मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद हुई है। यह टॉल फ्री नंबर की सेवा आज से शुरू हो गई है जो 24 घंटे कार्यरत रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago