Bihar

खरगे-फरगे को नहीं जानते, नीतीश ही नेता; जेडीयू MLA गोपाल मंडल के बयान से भड़की कांग्रेस

19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई। बैठक से पहले जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता उम्मीद में थे कि नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उसके बाद जेडीयू के नेता अपने सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर बहाने बनाकर भड़ास निकाल रहे हैं। पहले मंत्री मदन सहनी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के बगैर इंडिया एलाइंस का कोई अस्तित्व नहीं है। अब पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने हद पार कर दिया। नीतीश कुमार की जगह मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया अलायंस का कन्वीनर और पीएम उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किए जाने पर गोपाल मंडल ने उटपटांग बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है। किसी खरगे फरगे को नहीं जानता।

भागलपुर में पत्रकारों के एक सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि पब्लिक खरगे फरगे का नाम भी नहीं जानती है। अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आप बोले तो मैं जान गया। उनको कुछ मुख्य लोग जानते होंगे। लेकिन आम पब्लिक सिर्फ नीतीश कुमार को जानती है। गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि सब कोई नीतीश कुमार को जानता है।

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि बीजेपी को समाप्त करने के लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। जब तक बीजेपी के विरोध में नीतीश कुमार को नहीं चुना जाएगा तब तक तक नहीं हराया जा सकता है। क्योंकि नीतीश कुमार को हिंदुस्तान जानता है जबकि खरगे को आम जनता पहचानती भी नहीं है।

गोपाल मंडल के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी गुस्से में है। पार्टी के विधायक अजीत शर्मा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का करने वाले विधायक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन के लिए ऐसे बयान घातक हैं। कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। मल्लिकार्जुन खरगे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके बारे में इस तरह का बयान गठबंधन के लिए घातक है। गोपाल मंडल सूर्य को आईना नहीं दिखाएं।

उन्होंने गोपाल मंडल को अकेले चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने की चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस के सहयोग से ही विजय मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। इंडिया गठबंधन देश की एकता और संविधान को बचाने के लिए बनाया गया है और सभी पार्टी मिलकर इसके लिए बैठक कर रहे हैं। और ऐसे में जदयू विधायक कहते हैं कि कांग्रेस को नहीं जानते। यह गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

विधायक गोपाल मंडल ने पहली बार ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है। अक्सर वह ऐसी हरकतों के लिए चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों हाथ में पिस्तौल लहराते सरकारी अस्पताल में चले गए और सवाल पूछने पर मीडिया कर्मियों के साथ गाली गलौज कर दी। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली। प्रशासन ने गोपाल मंडल की पिस्टल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। गोपाल मंडल डांस पार्टी में नाचते हुए देखे गए। ट्रेन में उनका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी वायरल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर माइक्रोटनलिंग काम की रूपरेखा तैयार, यार्ड में जलजमाव की समस्या होगी दूर

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

10 घंटे ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

18 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

18 घंटे ago