तेजस्वी यादव के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मां दुर्गा पर टिप्पणी कर बिहार और देश में सियासी बवाल करा चुके आरजेडी विधायक ने विद्या की देवी मां सरस्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। औरंगाबाद पहुंचे डेहरी विधायक ने कहा कि ब्राह्मण ग्रंथों में सरस्वती को ब्रह्मा की पुत्री बताया गया है। और फिर ब्रह्मा ने उसी से शादी की।
आरजेडी विधायक ने कहा कि पूजा चरित्रवान की होनी चाहिए, चरित्रहीनों की नहीं। आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी। उनकी जयंती मनाई जानी चाहिए। महिला दिवस उनके नाम पर होना चाहिए। विद्यालयों में सरस्वती की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगनी चाहिए। प्रार्थना सावित्रीबाई की होनी चाहिए। भारत सरकार को भारत रत्न देना चाहिए।
जब पत्रकारों ने आरजेडी विधायक से पूछा कि 60 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही, फिर उसने भारत रत्न की उपाधि क्यों नहीं दी? इस पर डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पर सवर्णों और मनुवादियों की पकड़ रही है। इस पर जब उनसे पूछा गया कि ऐसी स्थिति में आरजेडी कांग्रेस के साथ कैसे है? आपने यह बात पार्टी के स्तर पर क्यों नहीं कही? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बदल रही है। आज कांग्रेस समाजवादी विचारधारा को लेकर चल रही है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ब्राह्मणों की अधीनता स्वीकार कर ली है। वे कहते हैं कि तीन प्रतिशत ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं, थे और रहेंगे तो फिर बाकी 97 प्रतिशत तो शुद्र ही हैं न।
मां दुर्गा पर भी दिया था विवादित बयानइससे पहले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा पर विवादित बयान दिया था। दुर्गा पूजा के वक्त डेहरी में पत्रकारों से बात करते हुए मां दुर्गा को काल्पनिक बताया था और खुद को महिषासुर का वंशज। आरजेडी विधायक के बयान पर जमकर सियासी बवाल मचा था। उस वक्त भी लालू यादव और तेजस्वी यादव चुप रहे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…