Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 23 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए हुआ अहम फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में आयोजित इस बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार सचिवालय सेवा नियमावली 2023 और बिहार जिला परिषद नियमावली 2023 को स्वीकृति मिल गई है. वहीं, बिहार के 6 प्रमुख नगर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया के लिए 400 इलेक्ट्रिक बेसों की व्यवस्था ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत करने के लिए सार्वजनिक परिवहन योजना को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है.

हाइकोर्ट में 81 पदों का होगा सृजन:

पटना उच्च न्यायालय की स्थापना में आईटी संवर्ग में विभिन्न कोटि के 81 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. इसके साथ ही राजवर्धन गुप्ता तत्कालीन अंचला अधिकारी हिलसा नालंदा निलंबित को बिहार सरकारी सेवा नियमावली 2005 के तहत सरकारी सेवा से बर्खास्त करने पर मुहर लगी है. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत 13 आवासीय विद्यालय के लिए 481 शिक्षकों के नए पद सृजन की स्वीकृति मिली है.

दंत चिकित्सा सेवा नियमावली 2023 को मंजूरी:

कैबिनेट ने दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में विभिन्न कोटि के कुल 33 पदों के सृजन को अपनी स्वीकृति दे दी है. साथ ही बिहार दंत चिकित्सा सेवा नियमावली 2023 को भी मंजूरी मिल गई है. वहीं, आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय दो के तहत आईआईटी पटना द्वारा 33 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना के लिए 122 करोड़ 86 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

‘पटना पाइरेट्स’ को प्रायोजित करने को मिली हरी झंडी:

वहीं, बिहार में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने बिहार की ब्रांडिंग राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करने के लिए प्रो कबड्डी लीग की पटना पाइरेट्स टीम को बिहार वित्त नियमावली के तहत बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित किए जाने के संबंध में स्वीकृति मिली है.

स्क्रेपिंग प्रक्रिया की स्वीकृति:

राज्य सरकार के सभी विभाग बोर्ड निगम और अन्य कार्यालयों के स्वामित्व वाले अनिवार्य स्क्रेपिंग के लिए चिह्नित 15 वर्ष पुराने सभी सरकारी वाहनों को निबंधित स्क्रेपिंग सुविधा के माध्यम से स्क्रेपिंग प्रक्रिया की स्वीकृति दी गई है.

तबीयत ठीक नहीं होने के कारण कई कार्यक्रम रद्द:

पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ होने के कारण किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे थे. उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे. 30 नवंबर को मुख्यमंत्री को गृह जिले के राजगीर में महोत्सव में शामिल होना था लेकिन नहीं गए. प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को उद्घाटन के लिए भेज दिया था. यहां तक की जनता दरबार का लेटर जारी होने के बाद भी उसे रद्द कर दिया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago