Bihar

बिहार: मुंगेर में नए साल के पहले बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, जहां-जहां से गुजरे वहां-वहां की फायरिंग; घटना CCTV में कैद

बिहार के मुंगेर में रविवार को बेगूसराय जैसी घटना दोहरायी गयी है. साल के अंतिम दिन बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने शहर में घूम-घूमकर आधे दर्जन स्थानों पर फायरिंग की और आराम से चलते बने. गोलियों की आवाज सुनकर लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. शुक्र है कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राहगीर, दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गये हैं. गोलीबारी की इस घटना से पिछले दिनों बेगूसराय में हुई फायरिंग की याद ताजा हो गयी.

पुलिस प्रशासन भी सकते में

मुंगेर शहर के विभिन्न जगहों पर हुई इस फायरिंग की के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखा और 1 पिलेट जब्त किया है. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसमें स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों को फायरिंग करते देखा जा सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने शहर में घूम घूमकर फायरिंग की.

स्कूटी और अपाची पर सवार दिखे पांच अपराधी

बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए स्कूटी और अपाची सवार पांच अपराधी शहर में निकले. आगे-आगे चल रहे स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने पहले कस्तूरबा वाटर वर्क्स के पास फायरिंग की, जिसमें पान दुकान का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद लेमन ट्री होटल के नीचे स्थित बेकरी के पास अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और अंबे चौक, दिलावरपुर, शादीपुर एटीएम के पास, बड़ी दुर्गा स्थान मुख्य गेट, मंदिर के पीछे वाले मुहल्ले में फायरिंग की और निकल गए.

एक के बाद एक शहर के कई इलाकों में फायरिंग से हड़कंप मच गया. लोग दहशत में आ गए. पूरे मामले पर कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि दो गुटों में विवाद के कारण एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से शहर के कुछ स्थानों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कुछ स्थानों से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया गया है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की शिनाख्त हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

2 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

6 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

16 घंटे ago