Samastipur

नए साल का आगाज फूलों की खुशबू के साथ, बेंगलुरू व कोलकाता के सुर्ख लाल गुलाब से 2024 का स्वागत करेंगे समस्तीपुरवासी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- नए साल के आगमन पर फूलों का बाजार भी खूब महक रहा है। खरमास में फूलों का प्रयोग कम ही हो रहा है तो नए साल को लेकर कीमतों पर महंगाई का साया भी खूब नजर आ रहा है। बाजार में तीन सौ से 15 सौ रुपये तक नए साल के फूल और गुलदस्‍ते भी खूब डिमांड में रहे।

वर्ष 2023 को बॉय-बॉय और 2024 के स्वागत के लिए हर वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है। नए साल के स्वागत के लिए किसी ने कोई चूक नहीं की है। कोई सादगी से तो कोई पार्टियों का आयोजन कर नव वर्ष के पहले दिन स्वागत करने की तैयारी में है। मॉल्स, रेस्तरां और अधिकांश दुकानें फूलों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

शहर में जगह-जगह फूलों की दुकानें रविवार की रात से ही सज गई है। हैंडल और डलिया बुके की मांग सबसे अधिक है। इनकी कीमत 300 से 1500 रुपये तक रही। गुलाब फूल के गुलदस्ते 50 रुपये से 300 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं, गुलाब का एक फूल 20 से 30 रुपए में बिक रहा है। शहर के मोहनपुर रोड स्थित ड्रीम्स फ्लावर डिकोरेटर के संचालक विक्की कुमार ने बताया कि फूलों में सर्वाधिक बिक्री गुलाब, गलार्डियां, बडरें पैराडाइज, लिली, जर्विरा आदि हो रही है। 1 जनवरी को लेकर उन्होंने भी फूलों का स्टाॅक मंगवा लिया है।

बेंगलुरू व कोलकाता के सुर्ख लाल गुलाब से 2024 का स्वागत करेंगे समस्तीपुरवासी :

नए साल पर लोग आपस में मिल-जुल कर प्यार बांटते है। वहीं एक-दूसरे के गुलाब के फूल भेंट कर गले मिलते है। नूतन वर्ष 2024 की तैयारी समस्तीपुर में जोरों पर चल रही है। एक दूसरे को गुलाब का फूल एवं गुलदस्ता देने के लिए भी लोग आर्डर देना प्रारंभ कर दिए है।

इसी क्रम से सबसे अधिक लोग बेंगलुरू और कोलकाता का गुलाब अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि गुलाब पूरी तरह सुर्ख लाल होता है। लोग को मानना है कि लाल रंग को शुभ और प्यार का प्रतीक होता है। उक्त कारण को लेकर एक दूसरे को गुलाब भेंट का नूतन वर्ष की बधाई देते है। विक्की कुमार ने बताया कि गुलाब का फूल का बिक्री काफी अच्छी होती है। सबसे अधिक बिक्री बंगलुरू और कोलकाता का गुलाब का फूल का है। इसके अलावा लोकल गुलाब का फूल भी बाजार में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 मिनट ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

11 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

12 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

12 घंटे ago