Bihar

बिहार में भी मिले शराब पीने की छूट, लागू हो गुजरात मॉडल; जीतनराम मांझी की नीतीश कुमार से मांग

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुजरातकी तरह बिहार में भी शराब पीने की छूट देने की मांग की है। मांझी ने कहा कि जैसे गुजरात में इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) को शराबबंदी कानून में छूट देने की घोषणा की गई है, वैसे ही बिहार में भी शराब की खपत पर नियमों में ढील देने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में गुजरात का शराबबंदी का नया मॉडल लागू करना चाहिए, क्योंकि इससे व्यापार और विदेशी मुद्रा में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, “बिहार को लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा है। शराबबंदी (2016 में) के कारण राज्य में पर्यटन को नुकसान हुआ है। मैंने यह बार-बार कहा है कि सीमित मात्रा में शराब का सेवन गरीबों और श्रमिकों सहित अन्य लोगों के लिए फायदेमंद है।” मांझी ने कहा, “मैं इस तरह का निर्णय लेने के लिए गुजरात सरकार को धन्यवाद देता हूं। अगर बिहार में भी ऐसा किया जाता है तो विदेशी मुद्रा में 10 गुना वृद्धि होगी।”

जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘2005 से 2010 तक नीतीश कुमार ने हर घर में शराब उपलब्ध कराई और आज वह कह रहे हैं कि वह शराब पीने के खिलाफ हैं।’

आपको बता दें कि 2016 में बिहार सरकार ने राज्य भर में शराब की बिक्री, खरीद, खपत, निर्माण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। यदि कोई भी निषेध कानून का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो भारी जुर्माना और सख्त सजा का प्रावधान है।

वहीं, गुजरात सरकार ने शुक्रवार को गिफ्ट सिटी में “वाइन एंड डाइन” सेवा प्रदान करने वाले होटलों, रेस्तरां और क्लबों में शराब के सेवन की अनुमति दे दी। यह गुजरात में शराब की खपत में पहली ऐसी छूट है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

57 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago