Bihar

दरभंगा के श्यामा मंदिर में बलि प्रथा से रोक हटी, विरोध के बाद बैकफुट पर धार्मिक न्यास परिषद

मिथिलांचल के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर परिसर में बलि प्रदान पर मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के द्वारा रोक लगाने के निर्णय से भक्तों के बीच आक्रोश फैलता ही जा रहा था। मां श्यामा भक्त न्यास समिति के फैसले के विरूद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया। जिसको देखते हुए माँ श्यामा न्यास समिति ने श्यामा मंदिर में बलि प्रथा रोक का निर्णय शर्तो के साथ वापस लिया है। शर्तो के अनुसार बलि प्रथा में मंदिर प्रशासन की कोई भूमिका नही होगी। भक्त निजी व्यवस्था कर मंदिर परिसर में बलि प्रदान कर सकते है। मंदिर प्रशासन बलि प्रथा को लेकर ना तो कोई कर्मी देगा, ना ही इसके बदले किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा।

उक्त बातें की जानकारी देते हुए माँ श्यामा न्यास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन झा ने कहा कि बली प्रथा का विरोध या समर्थन न्यास समिति नहीं करती है। जिनकी जैसी श्रद्धा है वो कर सकते है। इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा। बलि प्रदान के लिए किसी प्रकार का कोई व्यक्ति मंदिर के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जायेगा।

मां श्यामा न्यास समिति शांतिपूर्वक बली प्रदान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वही उन्होंने कहा कि जो लोग इस बलि प्रथा का समर्थन या विरोध कर रहे है। उनको किसी प्रकार का ठेस इस निर्णय से नहीं पहुंचेगा। क्योकि समिति ने सबको ध्यान मे रख कर निर्णय किया है। यह निर्णय दरभंगा मां श्यामा माई न्यास समिति बोर्ड का है।

बता दें यह मंदिर दरभंगा महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर है। यहां तांत्रिक पद्धति से माता काली की पूजा-अर्चना की जाती है। इस चिता भूमि पर वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। शक्ति पीठ की तर्ज पर शास्त्रानुसार यहां बलि प्रदान करने की परंपरा है, जिसे नव गठित न्यास समिति ने रोक दिया था। इधर बलि प्रदान पर रोक के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश गहराने लगा था। मां श्यामा भक्त सड़को पर उतरकर बलिप्रथा को पुनः बहाल करने की मांग करने लगे। जिसे देखते हुए न्यास समिति ने बलि प्रथा नियम में कुछ बदलाव करते हुए रोक हटा लिया है। यह निर्णय दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन के साथ बैठक के बाद, कुछ नियम में बदलाव के बाद लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago