Bihar

75% आरक्षण कानून पर नीतीश सरकार को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट का रोक लगाने से इंकार

बिहार में लागू हुए 75 फीसदी आरक्षण के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर राज्य सरकार को बड़ी रहत मिली है। पटना हाई कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में सुनवाई ने इंकार कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई नए साल में यानी 12 जनवरी को होगी। हालांकि, पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को इस मामले में जवाब-तलब किया है।

दरअसल, पटना हाईकोर्ट में नए आरक्षण कानून को गैर संवैधानिक बताते हुए रोक लगाने की मांग के साथ याचिका दायर की गई थी। जसिके बाद इस मामले में आज यानि शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन, कोर्ट ने इसपर सुनवाई ने इंकार कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को इस मामले में जवाब-तलब किया है। राज्य सरकार से आगामी 12 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद ही हाईकोर्ट सुनवाई करके फैसला सुनाएगा।

मालूम हो कि, बिहार विधानसभा में पिछले महीने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का बिल पारित हुआ था। इसके तहत एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दी गई। ईडब्लूएस का 10 फीसदी आरक्षण अलग से है। इस तरह राज्य में कुल आरक्षण 75 फीसदी हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, ”एससी और एसटी के लिए कोटा कुल मिलाकर 17% है। इसे बढ़ाकर 22% किया जाना चाहिए। इसी तरह, ओबीसी के लिए आरक्षण भी मौजूदा 50% से बढ़ाकर 65% किया जाना चाहिए।” इस नए बिल के अनुसार एसटी के लिए कोटा दोगुना कर दिया जाएगा, एक से दो प्रतिशत, जबकि एससी के लिए इसे 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा।ईबीसी के लिए , कोटा 18 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत होगा, जबकि ओबीसी के लिए, यह 12 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगा।

आपको बताते चलें कि, पटना हाईकोर्ट में इसके खिलाफ दायर याचिका में नीतीश सरकार के इस फैसले को गैर संवैधानिक बताया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह समानता के अधिकार का उल्लंघन है। क्योंकि राज्य सरकार ने जाति आधारित गणना के आधार पर आरक्षण का का दायरा बढ़ाया है। जबकि इसे सामाजिक या शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के आधारित बढ़ाना चाहिए था।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

11 घंटे ago