Bihar

बिहार: ‘टिकट है फिर भी फाइन दो नहीं तो ठोंक देंगे’, गया के TTE कार्यालय में यात्री से गुंडागर्दी

बिहार में पुलिसकर्मियों पर दबंगई के आरोप तो लगते रहे हैं, वहीं अब रेलवेकर्मी की भी दबंगई के मामले सामने आने लगे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वारल हो रहा है, जिसमें टीटीई दबंगई करते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो गया जंक्शन का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक यात्री अपनी पत्नी के साथ स्लीपर बॉगी में जेनरल टिकट लेकर सफर कर रहा था। इतने में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने उसे पकड़ लिया और उसे गयां जंक्शन के टीटीई दफ्तर ले जाया गया और वहां फर्ज़ी टीटीई ने आला अधिकारी के सरंक्षण में दबंगई की।

गया जंक्शन के टीटीई कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि टीटीई कार्यालय में किस तरह से यात्री के साथ बदतमीज़ी की जा रही है। कैसे उन्हें फंसाने के लिए डराया जा रहा है। वीडियो में जो शख्स धमकी दे रहा है, वह टीटीई भी नहीं है, लेकिन टीटीई कार्यालय में दबंगई करता हुआ नज़र आ रहा है।

आरोपी युवक टीटीई विपुल कुमार सिंह के साथ मिलकर यात्रियों को चूना लगाते रहता है। यात्री को धमकी भरे लहज़े में वह टिकट रहते हुए भी फाइन लेने की बात कर रहा था। यहां तक के उसने कहा कि जो टिकट है उसे भी फाड़ देगा और कहेगा कि एसी में सफर कर रहे थे। टिकट रहने पर भी फ़ाइन लेगा।

यात्री ने टीटीई के दबंगई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले में संज्ञान लेते डीसीएम (डीडीयू) वीडियो की जांच की और टीटीई विपुल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में जो दिख रहे शख्स का नाम बिरेंद्र कुमार है, जबकि वह टीटीई भी नहीं है।

टीटीई का संरक्षण पाते हुए वह इस तरह ही यात्री से जबरन वसूली करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही आरोपी फरार है। बदतमीज़ी करते रहता है। वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार है।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

6 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

12 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago