Bihar

बिहार: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी…छात्रा से की छेड़खानी, जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश, लोगों ने जमकर की पिटाई

जिसके कंधे पर शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी है यदि वही शराब पीकर असामाजिक कार्य करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? हम बात कर रहे हैं बिहार के दानापुर थाने के डायल 112 के पुलिस कर्मियों की जिसकी करतूत से खाकी वर्दी दागदार हो गयी है।

डायल 112 के नशेड़ी पुलिस कर्मियों ने ऐसी हरकत की जिससे लोग आक्रोशित हो गये और थाने का घेराव करने पहुंच गये। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी पुलिस कर्मियों के सस्पेंड करने और तत्काल जेल भेजने की बात कही।

दरअसल पटना के दानापुर थाने के पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। शराब पीकर दानापुर थाना के डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। पुलिस की इस करतूत की जानकारी जब इलाके के लोगों को हुई तो लोग थाने पर पहुंच गये और इस दौरान सुल्तानपुर चौकी का घेराव कर दिया।

इस दौरान लोगों की आरोपी एएसआई शेरू सिंह के साथ हाथापाई हो गयी। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। लोगों ने छेड़खानी करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग अधिकारियों से की। वही आरोपी एएसआई शेरू सिंह समेत शराब के नशे में धुत अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। सुल्तानपुरी पुलिस चौकी का घेराव कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago