Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती : बीपीएससी ने दी TRE-2 के अभ्यर्थियों को राहत, फीस जमा करने के लिए दिया दो दिन का और समय

बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक भर्ती के दूसरे चरण से जुड़ा एक अहम ऐलान किया है। बीपीएससी ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भुगतान करने का आखिरी मौका दिया है। रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थियों को 23-24 नवंबर को फीस भुगतान का मौका मिलेगा।

बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘वे सभी टीआरई 2.0 के पंजीकृत उम्मीदवार जो पंजीकरण के बाद अपना भुगतान नहीं कर सके, उन्हें 23-24 नवंबर को अपना भुगतान करने का एक आखिरी मौका दिया गया है, वरना उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा’

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक वर्ग के शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन व फीस जमा कराने की तिथि 17 नवंबर को खत्म हो चुकी है। लेकिन अब बीपीएससी ने रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को फीस के लिए 23-24 नवंबर का और समय दे दिया है। तीनों कैटेगरी के स्कूली शिक्षकों के 112000 सीटों के लिए 579064 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले इन अभ्यर्थियों में से 572636 ने फीस जमा की है। मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के जिन अभ्यर्थियों ने 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन किया है, वे ही 25 नवंबर तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 25 तक रजिस्ट्रेशन का मौका

कक्षा 1 से 5 के लिए रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान व ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 तक है। इस वर्ग की शिक्षक भर्ती में परीक्षा 150 अंको की होंगी। इसके लिए ढाई घंटा का समय निर्धारित किया गया है। मालूम हो कि पहले भाग में 30 अंकों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरे भाग में 120 अंकों की परीक्षा होगी। दोनों मिलाकर एक से पांचवी कक्षा में दस हजार से अधिक सीटें हैं। एक से पांचवी कक्षा के लिए आवेदन और पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

15 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

15 घंटे ago