Bihar

CM का बड़ा ऐलान : जातीय गणना की तरह ही शराबबंदी को लेकर भी होगा सर्वे, घर-घर जाकर पूछे जायेंगे सवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. दरअसल बिहार में हाल में ही हुए जातिगत जनगणना से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद मंत्री सुनील कुमार और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से शराबबंदी का हर घर जाकर सर्वेक्षण कराइए. हमे बहुत लोग कहता है कि शराबबंदी ठीक से लागू नहीं है इसको छोड़िए. हमने कहा कि हम कैसे छोड़ देंगे. हम जब इंजिनयरिंग कॉलेज में थे तो शराब को लेकर रोज रात में झगड़ा होते देखा है. बिहार में सात साल हो गया. हम इसको छोड़ेंगे नहीं. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि आप लोग साथ दीजिए ये लागू रहेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि मुझे पता है बिहार में शराबबंदी के मामले में कुछ पुलिस वाले भी गड़बड़ हैं. लेकिन, हम किसी को छोड़ने वाले नहीं है. सीएम नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कहा कि आज हमलोग नशा मुक्ति दिवस मना रहे हैं. लेकिन, इससे पहले 2011 से ही हमलोग मद्यनिषेध दिवस मनाते रहे हैं. हमलोग नशामुक्ति के पक्ष में थे. शराबबंदी को लेकर शुरू में हमलोग सोच रहे थे कि लागू होगा की नहीं, लेकिन 2016 में हमने शराबबंदी कानून लागू किया.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब शराबबंदी लागू हुआ कई लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है. लेकिन कुछ लोग गड़बड़ करता रहता है. सीएम ने कहा कि बापू भी चाहते थे कि नशामुक्ति लागू हो. बिहार में 99 परसेंट महिलाएं शराबबंदी के पक्ष में हैं. सीएम ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर हो रही गड़बड़ी पर कहा कि हमने अधिकारियों को कहा कि अकारण किसी को मत पकड़िए. बाहर से अभी भी बहुत शराब आ रही है. इन सबको ठीक से पकड़िए.

इस दौरान सीएम ने कहा कि WHO भी बता चुका है कि शराब के कारण मौत और दुर्घटनाएं होती हैं.मुख्यमंत्री ने मंत्री सुनील कुमार से कहा कि इसको कड़ाई से लागू करें. इस मौके पर सीएम ने माना कुछ पुलिस वाले भी गड़बड़ हैं. मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को भी कहा कि एक-एक चीज पर ध्यान दीजिए. कुछ गड़बड़ होता है तो उसको हिदायत दीजिए. बाकी जो गड़बड़ कर रहा उसको सर्विस से निकाल दिया जाएगा.

वहीं डीजीपी के नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया और कहा कि उन्हें भी बुलाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिगत गणना की तरह शराबबंदी का भी सर्वे कराइए जो पैसा लगेगा दिया जाएगा. सर्वे के बाद एक बार फिर से लोगों को इकट्ठा कीजिए, ताकि लोगों को पता चल सके कितने लोग इसके पक्ष में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

50 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

1 घंटा ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

1 घंटा ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

12 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

13 घंटे ago