Bihar

बिहार: सिपाही भर्ती धांधली में जेल में बंद युवक भी बना शिक्षक, हथकड़ी लगाकर जेल से निकला और लिया नियुक्ति पत्र..

बिहार में 1 लाख से अधिक नए शिक्षक नियुक्त किए गए हैं. नवनियुक्त शिक्षकों की तैनाती ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में की गयी है. इस बीच बीपीएससी परीक्षा पास किया हुआ एक ऐसा अभ्यर्थी भी है जो हथकड़ी पहने नियुक्ति पत्र लेने बीईओ कार्यालय पहुंच गया. सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और सहरसा के मंडल कारा में उसे बंद किया गया है.

हथकड़ी लगाकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा युवक

शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में उस वक्त कौतूहल मच गया, जब एक बीपीएससी परीक्षा पास शिक्षक अभ्यर्थी हाथों में हथकड़ी लगा पुलिस सुरक्षा में नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा. बहुत समय तक छानबीन के बाद बीईओ कार्यालय ने शिक्षक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. जानकारी के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के भटौनी पंचायत निवासी सदर थाना के नामजद आरोपित चंदन शर्मा बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास हो गया. वह वर्तमान में मंडल कारा सहरसा में बंद है. चंदन शर्मा द्वारा मंडल कारा अधीक्षक को आवेदन दिया गया है. जिसमें शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पास होने के बाद नियुक्ति पत्र लेने और विद्यालय में योगदान देने के लिए जेल से नियामानुसार जाने के लिए गुहार लगायी गयी.

मध्य विद्यालय सिमरटोका में की गयी है तैनाती..

जेल अधीक्षक ने चंदन शर्मा के आवेदन को न्यायालय को भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए आग्रह किया. न्यायालय द्वारा जेल मैनुएल के प्रावधान के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए चंदन शर्मा को पुलिस बलों की सुरक्षा में बीईओ कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर भेज दिया गया. चार चक्का वाहन से एक दरोगा व चार सुरक्षा बलों के साथ चंदन शर्मा सिमरी बख्तियारपुर बीईओ कार्यालय पहुंचा और शिक्षक नियुक्ति पत्र प्राप्त किया. बताया जा रहा है कि चंदन शर्मा की नियुक्ति धनुपुरा पंचायत के मध्य विद्यालय सिमरटोका में हुआ है. इस संबंध में बीईओ रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि मेरा काम नियुक्ति पत्र देना था, हमने नियुक्ति पत्र दे दिया. विद्यालय में योगदान देने की जहां तक बात है तो यह काम वहां के प्रधानाध्यपक का है.

नवनियुक्त शिक्षकों के लिए फरमान

गौरतलब है कि बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को अब विद्यालयों में तैनात किया जा रहा है. ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में इन शिक्षकों को तैनात कराया गया है. वहीं शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों को लेकर कई तरह के नए निर्देश जारी किए गए हैं. अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगातार नवनियुक्त शिक्षकों से मिल रहे हैं और उन्हें बिना किसी लापरवाही के अपना योगदान देने की नसीहत दे रहे हैं. नवनियुक्त शिक्षकों के लिए बिहार सरकार की ओर से चेतावनी जारी की गई है. इसके अनुसार संगठन का निर्माण करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी. शिक्षा विभाग की ओर से इस चेतावनी को जारी किया गया है. बिहार में बीपीएससी की ओर से शिक्षकों की बहाली हुई है. वहीं, दूसरे चरण के लिए भी शिक्षकों की बहाली होने वाली है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago